छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान,कहा मैं राज्यसभा की दौड़ में नहीं

प्रविंस मनहर/रायपुर – पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। बालोद प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने खुद को राज्यसभा की दौड़ से बाहर बताया। बघेल ने स्पष्ट कहा, “मैं पहले से विधायक हूं और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में महासचिव की जिम्मेदारी भी निभा रहा हूं। मैं राज्यसभा की दौड़ में नहीं हूं।”उन्होंने आगे कहा कि राज्यसभा के लिए प्रत्याशी कौन होगा, इसका निर्णय कांग्रेस हाईकमान ही करेगा। बघेल ने बताया कि इस बार एक सीट कांग्रेस और एक सीट भाजपा की खाली हो रही है। ऐसे में दो सांसद चुने जाएंगे एक भारतीय जनता पार्टी से और एक कांग्रेस से।
Advertisement




