छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर और बलौदा बाजार जिले के दौरे पर,विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल

प्रविंस मनहर/रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर और बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री साय सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास,सिविल लाइन रायपुर में प्रधानमंत्री के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सुनेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री गिरौदपुरी मेला स्थल के लिए रवाना होंगे,जहां वे गिरौदपुरी मेले में शामिल होंगे । गिरौदपुरी मेला प्रदेश के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में से एक है,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। गिरौदपुरी कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के चांपा पहुंचेंगे। यहां वे छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 80वें महा-अधिवेशन में शामिल होंगे और समाजजनों को संबोधित करेंगे।
Advertisement



