छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
राजस्थान से युवा नेता को मिला मौका, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए विनोद जाखड़
रायपुर। NSUI New President: कांग्रेस ने अपनी छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जाखड़ को तत्काल प्रभाव से एनएसयूआई का अध्यक्ष नियुक्त किया। इस संबंध में पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से एक विज्ञप्ति भी जारी की गई है।
NSUI New President: बता दें कि, पिछले दिनों कांग्रेस नेतृत्व ने एनएसयूआई के अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदारों का इंटरव्यू लिया था। विनोद जाखड़ अब तक एनएसयूआई की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे। वह राजस्थान से आते हैं जो पहले विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे हैं। अब वे एनएसयूआई अध्यक्ष वरुण चौधरी की जगह ले रहे हैं।
Advertisement




