छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
आज असम के 3 दिवसीय दौरे से लौटेंगे डिप्टी सीएम अरुण साव, BJP संगठन के साथ बनाई चुनावी रणनीति
रायपुर। Deputy CM Arun Sao: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव अपने तीन दिवसीय चुनावी दौरे से रायपुर लौट रहे हैं। उन्होंने असम में भाजपा संगठन के साथ विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार की। बता दें कि, अरुण साव को लखीमपुर लोकसभा क्षेत्र की 9 विधानसभा सीटों का प्रभार मिला है। दौरे में उन्होंने ढकुआखाना, लखीमपुर, तिनसुकिया और धेमाजी में पदाधिकारियों के साथ बैठके की और डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों पर चर्चा हुई।
Deputy CM Arun Sao: युवाओं की तरक्की और महिलाओं की सुरक्षा को प्रमुख मुद्दा बनाया गया। असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बुनियादी ढांचे, शिक्षा-स्वास्थ्य के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उनका असम प्रवास चुनाव संपन्न होने तक जारी रहेगा। यह छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी गई असम चुनाव जिम्मेदारियों का हिस्सा है।
Advertisement




