छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
भारतीय जनता पार्टी की बड़ी बैठक आज,संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर होगी चर्चा
प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़ में भाजपा की नई टीम के गठन के बाद आज पहली बड़ी बैठक आयोजित की जा रही है। यह महत्वपूर्ण बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगी। बैठक में भाजपा के सभी मोर्चा और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल होंगे। संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, संगठन महामंत्री पवन साय के साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल रहेंगे। बैठक को संगठन के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, जहां आगे की रणनीति और दिशा तय की जाएगी।
Advertisement




