CM विष्णु देव साय ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं,किसानों को होली से पहले मिलेगी अंतर की राशि

प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायगढ़ दौरे से लौटने के बाद प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और प्रदेश में सुख-समृद्धि बनी रहे। मुख्यमंत्री ने बताया कि वे रायगढ़ में साहू समाज जिला संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। साथ ही वर्षों से विराजमान बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया। वही भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर कांग्रेस के बयान पर मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि यह खेल का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है और लगातार हार से बौखलाई हुई है। वही राजिम कुम्भ को लेकर कहा त्रिवेणी संगम पर पिछले 15 दिनों से चल रहे इस धार्मिक आयोजन का आज विधिवत समापन होगा। मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि इस वर्ष प्रदेश के 25 लाख 24 हजार किसानों ने अपना धान बेचा है। किसानों को दी जाने वाली अंतर की राशि लगभग 10 हजार करोड़ रुपये है, जो होली से पहले सीधे उनके खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।




