Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, फरार तहसीलदार और नायब तहसीलदार गिरफ्तार

रायपुर। Bharatmala Project Scam: रायपुर में भारतमाला परियोजना के तहत हुए करोड़ों रुपये के फर्जी मुआवजा घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जांच एजेंसी ने फरार चल रहे तहसीलदार शशिकांत कुर्रे और नायब तहसीलदार लखेश्वर प्रसाद किरण को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि, दोनों आरोपी लंबे समय से वांछित थे। उनकी जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट द्वारा पहले ही खारिज की जा चुकी थी। विशेष न्यायालय से उनके खिलाफ स्थायी वारंट भी जारी था। गिरफ्तारी के बाद आज दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में पूछताछ जारी है।

Bharatmala Project Scam: आरोप है कि राजस्व अमले और भूमाफिया के साथ मिलीभगत कर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए और शासन को करोड़ों रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाई गई। जांच एजेंसी द्वारा मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी देखें

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close