Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

अजित पवार की राजनीतिक विरासत आगे बढ़ाएंगी पत्नी सुनेत्रा पवार, आज लेंगी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ!

महाराष्ट्र। Sunetra Pawar News: बीते 28 जनवरी को बारामती में हुए प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत हो गई थी। जिसके बाद अब महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कहा जा रहा है कि, राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार आज महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं। वह अपने दिवंगत पति और एनसीपी प्रमुख अजित पवार की जगह राज्य मंत्रिमंडल में शामिल हो सकती है।

NCP नेता सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल मुंबई में दिवंगत डिप्टी सीएम अजीत पवार के आवास पर सुनेत्रा पवार से मिलने पहुंचे। वहीं महाराष्ट्र विधानसभा और विधान परिषद में NCP के प्रतिनिधि आज दोपहर 2 बजे मीटिंग के लिए विधान भवन में इकट्ठा होंगे। जहां विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। जिसमें सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा।

Sunetra Pawar News: बता दें कि, NCP नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौते के बाद NCP के कई नेताओं ने उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग की थी,जिसके बाद कई सुनेत्रा पवार ने भी उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार कर लिया है। वहीं आज डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के बाद सुनेत्रा पवार राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री होंगी। इसे न केवल एनसीपी बल्कि राज्य की राजनीति में भी एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

यह भी देखें

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close