क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
मैग्नेटो मॉल में हुए तोड़फोड़ मामले पर बजरंग दल ने तेलीबांधा थाना का किया घेराव,थाना के सामने बैठे धरने पर

प्रविंस मनहर/रायपुर – रायपुर के मैग्नेटो मॉल में हुए 24 दिसंबर को हुए तोड़ फोड़ मामले पर पुलिस ने 7 लोगों पर FIR किया हैं। इस मामले पर आज बजरंग दल के 7 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में गिरफ्तारी देने पहुंचे तेलीबांधा थाना,यहां कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने मुख्य मार्ग पर बैठकर चक्काजाम कर दिया और नारेबाजी करते नजर आये। बजरंग दल के कार्यकर्ता पहले तो सिविल लाइन थाना जाने वाले थे जिसे देखते हुए सिविल लाइन थाना में सुरक्षा बड़ा दी गई थी लेकिन अचानक से बजरंग दल के कार्यकर्ता तेलीबांधा थाना पहुंच गए। फ़िलहाल तेलीबांधा थाना के बहार बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।
Advertisement




