छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
आज रायपुर में भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच खेला जायेगा वनडे का दूसरा मैच,दोपहर1:30 बजे होगा शुरू

प्रविंस मनहर/रायपुर – आज भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच वनडे का दूसरा मैचा राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। जिसको लेकर क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा हैं। भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच आज रोमांचक मैच आज दर्शको को देखने को मिलेगा। मैच को लेकर तमाम तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। क्रिकेट प्रेमी अभी से स्टेडियम के बाहर मौजूद हैं। कल दोंनो टीमों ने ग्राउंड पर प्रेक्टिस किया हैं और आज दोनों के बीच शानदार और रोचक वनडे का दूसरा मैच खेला जायेगा। जिसे लेकर खिलाड़ी भी पूरी तरह से तैयार हैं। क्रिकेटर विराट कोहली,रोहित शर्मा के एक झलक पाने क्रिकेट फैंस बेताब हैं।
Advertisement




