हिड़मा की मौत के बाद नक्सलियों ने मुठभेड़ को बताया फर्जी, प्रेस नोट जारी कर किया 23 नवंबर को प्रतिरोध दिवस का ऐलान
सुकमा। Hidma Encounter: हिड़मा की मौत के बाद अब एक नया मामला सामने आया है। जिसमें नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी ने मुठभेड़ को फर्जी बताया है। नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय ने प्रेस नोट जारी करते हुए 23 नवंबर को देशव्यापी प्रतिशोध दिवस मनाने की अपील की है।
बता दें कि, नक्सलियों का आरोप है कि हिड़मा को इलाज के लिए विजयवाड़ा ले जाया गया था, जहां उन्हें पकड़कर सरेंडर कराने की कोशिश की गई, लेकिन असफल रहने पर हिड़मा समेत 6 नक्सलियों को मार दिया गया। नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी का कहना है कि हिड़मा की मौत सिर्फ एक ऑपरेशन का हिस्सा नहीं, बल्कि शीर्ष नेतृत्व को खत्म करने की एक बड़ी रणनीति है।
Hidma Encounter: वहीं हिड़मा की मौत के बाद बस्तर में पहले ही सुरक्षा हाई अलर्ट पर है। अब प्रतिरोध दिवस की घोषणा के बाद संवेदनशील जिलों सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर और पड़ोसी राज्यों में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।





