CG Employment Fair : बेरोजगारों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, रोजगार मेले का आयोजन, 75 से अधिक पदों पर होगी भर्ती…
रायपुर : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए जाब फेयर का आयोजन किया जा रहा है. यह फेयर 10 जून को रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, रायपुर में 11 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित किया जाएगा.
इसके माध्यम से निजी क्षेत्र के मां आशा आर्गेनिक फार्मिंग फाउंडेशन व एलक्सर कन्सेल्टेंसी प्रा. लिमिटेड द्वारा वेटर, टेलीकालर, हेल्पर, टेक्नीशियन, सोलर टेक्निशियन व डीएमएस/सेल्स एग्जीक्यूटिव के 75 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी. योग्यता आठवीं से स्नातक उत्तीर्ण रखी गई है.
न्यूनतम 10 हजार रुपये – से 14,500 तक वेतनमान दिया जाएगा. आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर बायोडाटा/आधार कार्ड व शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित हो सकते हैं.
NEET उम्मीदवारों के समर्थन में NSUI का छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रदर्शन, CBI जांच की मांग…




