छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने, ऑपरेशन के बाद मरीजों की आंखों में आई दिक्कतें, दिखाई देना हुआ बंद
रायपुर। Bijapur News: स्वास्थय विभाग की लापरवाही से जुड़ी कई तरह की खबरें आए दिन सामने आती रहती है। वहीं एक बार फिर बीजापुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आंख के ऑपरेशन के बाद मरीजों को दिखाई देना बंद हो गया।
दरअसल, 24 अक्टूबर को 9 मरीजों के आंख का ऑपरेशन किया गया था, लेकिन ऑपरेशन के बाद उनकी आंखों में दिक्कतें आ गईं, और कुछ मरीजों को दिखाई देना बंद हो गया। जिसके बाद सभी 9 मरीजों को आनन-फानन में बीजापुर से रायपुर मेकाहारा रेफर किया गया।
Bijapur News: बता दें कि, इन मरीजों में एक पुरुष और 8 महिला शामिल हैं। जिनका मेकाहारा अस्पताल में डॉक्टरों की टीम जांच कर रही है। मालूम हो की इससे पहले भी ऐसा ही एक मामला कोरिया जिले से सामने आया था, जहां मोतियाबिंद ऑपरेश के बाद कई मरीजों की आंख की रोशनी चली गई थी।
Advertisement




