Bhagwant Mann Health: सीएम भगवंत मान की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, रद्द की किए गए सभी कार्यक्रम
मोहाली। Bhagwant Mann Health: पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत खबर हो गई। जिन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि, कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। वहीं कल तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बता दें कि, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बीते दो दिनों से बीमार चल रहे थे। लेकिन उनका घर पर ही इलाज चल रहा था। वहीं कल हालत और बिगड़ गई, तो डॉक्टरों ने उन्हें फोर्टिस अस्पताल, मोहाली में भर्ती कराने का फैसला किया। बताया गया कि, तबीयत खराब होने की वजह से शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक रद्द कर दी गई।
Bhagwant Mann Health: वहीं, इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के अपने तय दौरे से पहले गुरूवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। उन्हें गुरुवार को कपूरथला जिले में जाना था। जहां कैबिनेट की बैठक बाढ़ से प्रभावित राज्य में चल रहे राहत और बचाव कार्यों को लेकर बुलाई गई थी।




