big breakingछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
धान खरीदी केंद्र नहीं खुलने नराज किसानों का प्रदर्शन,नेशनल हाइवे किया जाम…

रायपुर/प्रविंस मनहर – गरियाबंद में किसानों ने अपनी लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर आज नेशनल हाइवे को जाम कर दिया। दरअसल ग्राम पारागांवडिह में धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग को लेकर जाम किया l धान खरीदी केंद्र खोले जाने की मांग पर सुनवाई न होने से नाराज़ किसानों ने आज सुबह से नेशनल हाइवे 130 सी पर चक्काजाम कर दिया है। मामला मैंनपुर क्षेत्र का है, जहां ग्रामीणों और किसानों ने बीते कई सालों से धान खरीदी केंद्र शुरू करने की मांग की थी। लेकिन प्रशासन की ओर से लगातार अनदेखी किए जाने से नाराज़ ग्रामीणों ने आज हाईवे पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सुबह से ही नेशनल हाइवे 130 सी पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं हैं।
Advertisement




