Breaking news
Advertisement
big breakingछत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर के हाउस अरेस्ट पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस का बड़ा बयान

रायपुर/प्रविंस मनहर – बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर अपने ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। दरअसल पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर कोरबा कलेक्टर अजित वसंत को हटाने की मांग लगातार सरकार से कर रही हैं लेकिन अभी तक कोरबा कलेक्टर को हटाया नहीं गया हैं। जिसे लेकर कल पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर मुख्यमंत्री निवास घेरने निकले थे। लेकिन उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया अब इसको लेकर प्रदेश में राजनितिक हलचल तेज जो गई हैं। पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर के हाउस अरेस्ट को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया हैं उन्होंने कहा एक विडंबना ही है हम छत्तीसगढ़ के नागरिक के रूप में केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत करते हैं। केंद्र गृहमंत्री के छत्तीसगढ़ में रहते हमारे प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री को हाउस अरेस्ट कर लिया जाता है। उन्हीं के दल के पूर्व गृहमंत्री इतने सीनियर जनप्रतिनिधि उनको वर्तमान बीजेपी की ही सरकार नजर बंद करके रखती है अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close