big breakingक्राइमछत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
राजधानी रायपुर से एक और अर्बन नक्सली गिरफ्तार,कोरबा के कोयला खदान में करता था मजदूरी का काम

रायपुर/प्रविंस मनहर – राजधानी रायपुर में आज एक और अर्बन नक्सली को SIA के टीम ने गिरफ्तार किया हैं। मिली जानकारी के अनुसार रामा किचाम को रायपुर के भांठागांव इलाके से गिरफ्तार किया हैं। यह अर्बन नक्सली पिछले कुछ समय से कोरबा की कोयला खदान में मजदूरी का काम कर वही रहता हैं। नक्सली रामा का कनेक्शन चंगोराभाठा में पकड़े गए जग्गू कुरसम उर्फ रमेश और उनकी पत्नी कमला कुरसम से है। कुछ दिन पहले पुलिस एक सक्रिय नक्सली दंपति को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई 23 सितंबर की रात रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में की गई, जहां दोनों पिछले कुछ सालों से छिपकर रह रहे थे। जिनसे पूंछताछ रामा किचाम के बारे में खुलासा हुआ हैं।
Advertisement




