Breaking news
Advertisement
big breakingक्राइमछत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

कवर्धा में दुर्गा पंडाल को लेकर बवाल,गर्भवती महिला आरक्षक का टूटा हाथ,SDOP से की गई बदसलूकी,भारी पुलिस बल तैनात

रायपुर/प्रविंस मनहर – कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के कामठी गांव में नवरात्रि के एक दिन पहले दुर्गा पंडाल को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया विवाद इतना बाद गया की पुरे गॉंव में तनावपूर्ण माहौल है। दरअसल दुर्गा पंडाल को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने पंडाल को उखाड़ फेंका, जिसके बाद गांव का माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया।

जानकारी के अनुसार, कामठी गांव में नवरात्रि के लिए लगाए गए दुर्गा पंडाल को लेकर दो पक्षों के बीच पुराना विवाद एक बार फिर उभर आया। एक पक्ष द्वारा पंडाल को नुकसान पहुंचाए जाने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया। स्थिति को नियंत्रित करने पहुंचे SDOP से आक्रोशित ग्रामीणों ने अभद्रता करते हुए उनका कॉलर तक पकड़ लिया। वही हंगामे के दौरान तैनात एक गर्भवती महिला आरक्षक पर भी हमला हुआ, जिससे उनका हाथ टूट गया। घायल महिला आरक्षक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close