Breaking news
Advertisement
big breakingcrimeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरयुथ अड्डारायपुरहादसाहेल्थ

खमतराई में ट्रक ड्राइवर को रॉड, डंडे से पीट-पीट कर बदमाशों ने लूट लिए 44 हजार, वारदात cctv मे कैद, देखें

Rod to truck driver in Khamtarai, miscreants looted 44 thousand, crime imprisoned in CCTV

हिमांशु/राजधानी में ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट और लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पूरी घटना ट्रांसपोर्ट नगर रावाभाठा के पास पेट्रोल पंप के CCTV में कैद हुई है।


जानकारी के मुताबिक, खमतराई थाना इलाके में देर रात करीब 1 बजे ट्रक ड्राइवर नवाब खान पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। रॉड और डंडों से बेरहमी से मारपीट करने के बाद आरोपियों ने ट्रक ड्राइवर से नगदी 44 हजार रुपए लूट लिए और फरार हो गए।

वारदात के दौरान आरोपियों की संख्या 4 बताई जा रही है। लगातार वार करते हुए बदमाशों ने नवाब खान को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल ड्राइवर को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

पेट्रोल पंप के CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह ट्रक ड्राइवर को घेरकर बदमाशों ने पहले हमला किया और फिर पैसों से भरा बैग लूटकर मौके से फरार हो गए।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर से रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close