Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़महासमुंद

महासमुंद जिले के दौरे पर पहुंचे मंत्री गजेंद्र यादव, शिक्षक भर्ती को लेकर कही ये बड़ी बात

महासमुंद। Gajendra Yadav Visit Mahasamund: मंत्री बनने के बाद गजेंद्र यादव पहली बार महासमुंद जिले के बसना दौरे पर पहुँचे। जहां उनका फूल माला के साथ स्वागत किया गया। बसना विधायक सम्पत अग्रवाल के कार्यालय में उन्होंने कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाक़ात की इसके बाद बसना में आयोजित फुलझर राज झेरिया यादव समाज द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल हुए।

बता दें कि,शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, मूलभूत सुविधाओं में सबसे महत्वपूर्ण विभाग शिक्षा का है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्कूली शिक्षा की जिम्मेदारी मुझे सौंपी है। आज मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण किया और स्कूली शिक्षा विभाग का बैठक किया। उसके बाद आज पहला आगमन बसना में रहा।

Gajendra Yadav Visit Mahasamund:इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, सबकी इच्छा रहती है की उनका बच्चा अच्छे स्कूल में पड़े। स्कूल में अच्छे शिक्षक रहे। बिल्डिंग अच्छी रहे। ये सब शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण भाग है जिसको हम पूरा करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि,मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप वित्तीय विभाग लगभग पांच हजार शिक्षक भर्ती करने वाली है जिसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close