[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

मंत्रिमंडल विस्तार की रेस में शामिल तीन विधायक देर रात मुख्यमंत्री निवास पहुँचे।

Three MLAs involved in the race for cabinet expansion reached the Chief Minister's residence late at night.

रायपुर रिपोर्टर:- सुधीर वर्मा

समय से कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच पार्टी के वरिष्ठ विधायक ओर मंत्री मंडल की रेस में शामिल तीनों विधायक देर रात सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पहुँचे। बता दे इनमें राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत साहेब और दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, तीनों नेताओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की और करीब दो घंटे तक बंद कमरे में चर्चा हुई। हालांकि बैठक का आधिकारिक एजेंडा सामने नहीं आया है, लेकिन राजनीतिक तौर पर इसे सीधे कैबिनेट विस्तार से जोड़ा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल का विस्तार तय है। कई नए चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना है। ऐसे में यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है। विधायकों की सीएम हाउस में मौजूदगी ने सियासी हलचल को और तेज कर दिया है।

 

दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार बने कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार जारी है। भाजपा के कई वरिष्ठ और युवा विधायक मंत्रिमंडल में शामिल होने की दौड़ में हैं। पार्टी नेतृत्व को सामाजिक समीकरणों और क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखते हुए फैसला करना है।

फिलहाल तीनों विधायकों की मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात ने एक बार फिर इस अटकल को पुख्ता कर दिया है कि छत्तीसगढ़ में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार पर बड़ा निर्णय सामने आने वाला है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close