Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

लोरमी में निकाला गया भव्य तिरंगा यात्रा,उप मुख्यमंत्री अरुण साव हुए शामिल

रायपुर/प्रविंस मनहर – उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर पालिका लोरमी में देशभक्ति के जोश के साथ पैदल मार्च करते हुए भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें नगर के युवा, महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने 100 मीटर लंबा तिरंगा थामा, और चौक-चौराहों से होते हुए नगर भ्रमण पर निकले, जिससे पूरा लोरमी तिरंगे के रंग में रंग गया। वहीं लोरमी विधानसभा के चारों मंडल के युवा मोर्चा के ऊर्जावान कार्यकताओं के संग मोटर साइकिल से भव्य तिरंगा यात्रा पर निकला। लोरमी नगर में देशभक्ति नारों के बीच, स्कूली बच्चों और नगरवासियों ने जगह-जगह तिरंगे का स्वागत कर माहौल को प्रेरणादायी बना दिया। साव ने तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। मोदी के आव्हान पर प्रदेश के घरों में तिरंगा फहराया जा रहा है। चारों तरफ हर घर में तिरंगा दिख रहा है। लोरमी में तिरंगा यात्रा का उत्साह के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। राष्ट्र के प्रति गौरव और समान प्रकट किया गया।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close