Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

EX CM बघेल के बयान पर पूर्व मंत्री चंद्राकर का पलटवार,कहा छत्तीसगढ़ में भी हो मतदाता सूचि की जांच

रायपुर/प्रविंस मनहर – विपक्ष के नेता राहुल गाँधी ने संसद में एक लाख से अधिक वोट चोरी होने का आरोप लगाया हैं। इस आरोप के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी राजनीति सियासत तेज हो गई हैं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुरुद विधानसभा क्षेत्र में 250 से अधिक वोटरों का दो जगह नाम होने का दवा किया हैं।

इसके बाद राज्य के पूर्व मंत्री व कुरुद के विधायक और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अजय चंद्राकर ने भूपेश बघेल पर पलटवार किया हैं। उन्होंने कहा भूपेश बघेल जी को यदि कुरुद की मतदाता सूची में कोई गड़बड़ी दिखाई देती है, तो मैं, बतौर कुरुद विधायक, पूरी स्पष्टता से मांग करता हूं कि न सिर्फ कुरुद बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की मतदाता सूची का भी बिहार की तरह पुनर्निरीक्षण होना चाहिए।

भूपेश बघेल जी को भी इस मांग का समर्थन करना चाहिए। चूंकि वे कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी हैं, इसलिए छत्तीसगढ़ में गड़बड़ी के आरोप लगाने से पहले उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कांग्रेस खुद निर्वाचन आयोग में शपथ पत्र देकर जवाबदेही तय करे, ईमेल का जवाब दे और बिहार की जो प्रारंभिक मतदाता सूची जारी हुई है, उस पर आपत्ति दर्ज कराए।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close