Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

कवर्धा में शिवलिंग खण्डित करने की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश,जांच में जुटी पुलिस…

रायपुर/प्रविंस मनहर -कवर्धा जिले के हरमो गांव के सारंगढ़ में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा शिवलिंग को खण्डित कर दिया गया।इस घटना को लेकर पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है और हिंदू समाज में गहरा रोष देखा जा रहा है। वही सुबह से हिन्दू संगठन और कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने धरने में बैठकर प्रदर्शन कर रहे जहां आरोपी को जल्द से जल्द गिरफतार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है बरहाल पुलिस शिव लिंग और शिव की प्रतिमा को तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है घटना 12 घंटे से अधिक हो गया है लेकिन पुलिस की हाथ अभी भी खाली है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close