Breaking news
Advertisement
Uncategorizedछत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबररायपुर

बिजली बिल की दरों में बढ़ोतरी के विरोध में, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

Congress will protest against the increase in electricity bill rates

रायपुर रिपोर्टर:- सुधीर वर्मा

प्रदेश में बिजली बिल हाफ योजना की छूट में कटौती और दरों में बढ़ोतरी को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी ने आज एक अहम प्रेस वार्ता की। इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा समेत पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा मौजूद रहीं।

पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जल, जंगल और जमीन से समृद्ध छत्तीसगढ़ में बिजली बिलों में राहत देने के बजाय लगातार दरें बढ़ाई जा रही हैं। उन्होंने स्मार्ट मीटर योजना में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का आरोप भी सरकार पर लगाया। छाया वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार स्कूलों की जगह शराब दुकानें खोलने पर ज्यादा ध्यान दे रही है। जब प्रदेश में बिजली सरप्लस है, तो फिर आम जनता पर बोझ क्यों डाला जा रहा है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस फैसले का पुरजोर विरोध करती है और आने वाले समय में इसे लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी और बिल हाफ योजना में दी जा रही छूट में कटौती के विरोध में कल कांग्रेस द्वारा बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जिला कांग्रेस कार्यालय में एकत्र होंगे और सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराएंगे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close