Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

शराब-कोयला व महादेव सट्टा ऐप को लेकर, आज सुप्रीम कोर्ट में होगी अहम सुनवाई

An important hearing will be held in the Supreme Court today regarding liquor-coal and Mahadev Satta App

रायपुर रिपोर्टर:- सुधीर वर्मा

प्रदेश के तीन सबसे बड़े कथाकथित मामलो को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी अहम सुनवाई। राज्य के बहुचर्चित शराब-कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। इन मामलों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल ने अग्रिम जमानत के लिए याचिकाएं दायर की हैं।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सुप्रीम कोर्ट में दो याचिकाएं दाखिल की हैं, जबकि चैतन्य बघेल ने एक याचिका लगाई है। कुल तीन याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाला बागची की पीठ सुनवाई करेगी।

चैतन्य बघेल ने अपनी याचिका में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई को अवैध और राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने गिरफ्तारी पर रोक लगाने और अग्रिम जमानत देने की मांग की है। वहीं भूपेश बघेल की याचिका में ईडी को पक्षकार बनाते हुए मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) की धाराओं को दमनकारी और असंवैधानिक बताया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया है। कि भाजपा सरकार राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। इस मामले की सुनवाई पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं। अगर कोर्ट से राहत नहीं मिली, तो गिरफ्तारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close