
रायपुर/प्रविंस मनहर – छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बीते दिनों दो नन के गिरफ्तारी को लेकर लगातार सियासत तेज होता जा रहा हैं। एक तरफ इस मुद्दे को लेकर विपक्ष के सांसदों ने संसद पर विरोध जताया था और उन्हें रिहाई करने की मांग किया था। जिसके बाद सांसदों की टीम छत्तीसगढ़ के दुर्ग पहुंचे और जेल में ननो से मुलाकात किया था। आज एक बार फिर से चार सदस्यीय सांसदो की टीम दुर्ग पहुंची हैं और ननो से जेलमे मुलाकात करेंगे। वही नन गिरफ्तारी मामले पर केरल सांसद हिबि ईडन का बयान सामने आय हैं उन्होंने कहा मिनियोरिटीज पर अटैक से पूरे देश में संगठन का स्टैंड सामने आया है तीन हफ़्ते पहले उड़ीसा में प्रीस्ट से मारपीट किया गया था..उत्तरीय भारत में जहाँ भी मिशनरी एजुकेशन और हेल्थ का काम कर रहे है। वहाँ रिलीजियस प्रीचिंग नहीं दी जाती है बीजेपी के नेता कह रहे की NIA कोर्ट में सुनवाई होगी फिर पाँच दिन क्यों जेल में रखा?केरल में 25 लाख लोग बाहर से आ कर काम करते है,यहाँ के लोग भी बाहर जाकर काम कर सकते है,ये संविधानिक अधिकार है,वो कोई भी रिलिजन बदल सकते है ये भी अधिकार है,उन पर ग़लत आरोप लगाए गए है,ये अन्याय हो रहा है,उनका साथ देने हम सभी आये है,और केरल में बीजेपी का भी यही स्टैंड है,केरल के सेक्युलर लोग नन्स के साथ है।




