ब्रेकिंग:- मोक्षित कॉरपोरेशन पर ED की बड़ी कार्रवाई
Breaking:- ED takes big action on Mokshit Corporation

रायपुर रिपोर्टर:- सुधीर वर्मा
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए मोक्षित कॉरपोरेशन के तीन ठिकानों पर छापा मारा है। यह कार्रवाई कंपनी के घर और ऑफिस पर एक साथ की गई। रेड में दो दर्जन से अधिक अधिकारी शामिल रहे, जबकि सुरक्षा के मद्देनज़र भारी संख्या में CRPF जवानों की भी तैनाती की गई थी।
सूत्रों के अनुसार, यह मामला छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (CMSCL) में हुई कथित अनियमितताओं से जुड़ा हुआ है। इस मामले में लगभग छह महीने पहले आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की संयुक्त टीम ने भी रेड की थी। अब वही मामला केंद्रीय एजेंसी ED के रडार पर आ गया है।
जानकारी के मुताबिक, मोक्षित कॉरपोरेशन का नाम इस गड़बड़ी से जुड़े लेन-देन में सामने आया था। ED की टीम दस्तावेजों की जांच-पड़ताल में जुटी है और आगे पूछताछ के लिए कुछ लोगों को नोटिस भी भेजा जा सकता है। यह छापेमारी आगे और बड़े खुलासों की ओर इशारा कर रही है।





