Breaking news
Advertisement
international newsreligioussouth indiaअजब गजबछत्तीसगढ़झारखंडटेक्नोलॉजीट्रेंडिंग-न्यूज़देश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरबलौदबाजारबस्तरबिज़नेसब्यूरोक्रेट्सब्रेकिंग न्यूज़युथ अड्डारायपुरविधानसभासंपादकीय

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष 7 जुलाई को आएंगे छत्तीसगढ़, तैयारी में जुटी कांग्रेस

Congress national president will visit Chhattisgarh on 7 july, Congress calls for preparation

सुधीर वर्मा (रिपोर्टर,रायपुर)

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। उनके स्वागत और कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होने वाले इस बड़े कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस लगातार बैठकों का आयोजन कर रही है।

 

आज इसी सिलसिले में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय, राजीव भवन में एनएसयूआई की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज मौजूद रहे। बैठक के बाद दीपक बैज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि खड़गे जी के छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उन्होंने बताया कि सभा को सफल बनाने में एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस की बड़ी भूमिका रहेगी। इन युवा टीमों की मौजूदगी इस बार कुछ अलग अंदाज में दिखेगी।

इस मौके पर दीपक बैज ने राज्य की बीजेपी सरकार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा को नजरअंदाज कर रही है — 10 हजार से अधिक स्कूल बंद कर दिए गए, जबकि दूसरी तरफ 67 से ज्यादा नई शराब दुकानें खोली जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शराब को आय और लूट का जरिया बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार शराब में इस कदर डूबी हुई है कि माताएं-बहनें अब खुलकर इसका विरोध कर रही हैं।

बैठक के जरिए कांग्रेस ने यह संदेश देने की कोशिश की कि वह संगठनात्मक रूप से पूरी तरह तैयार है और खड़गे के दौरे को ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close