Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबररायपुर

कांग्रेस में मतभेद नहीं, भाजपा ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही: छत्तीसगढ़ दौरे पर बोले प्रभारी सचिन पायलट

रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक खींचतान की अटकलों के बीच पार्टी प्रभारी सचिन पायलट ने स्पष्ट किया कि संगठन में किसी तरह का मतभेद नहीं है। मंगलवार को पायलट ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ मीडिया से चर्चा की और कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने कहा कि चाहे कोई कितनी भी कोशिश कर ले, पार्टी में मतभेद नहीं होने देंगे।

पायलट ने आगामी 7 जुलाई को रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित ‘किसान-जवान-संविधान सभा’ की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह जनसभा प्रदेश के किसानों, युवाओं और संवैधानिक मूल्यों को समर्पित होगी।

नेतृत्व की सराहना

सचिन पायलट ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की पदयात्रा की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जनता की आवाज को सड़कों पर लाने का काम किया। डॉ. चरणदास महंत को लेकर उन्होंने कहा कि विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया है।

READ MORE : ईरान में फंसे कांकेर के मयंक साहू, परिजनों ने PM को लिखा पत्र, भारत वापसी की उम्मीद जारी

केंद्र पर हमला, राज्य सरकार पर आरोप

पायलट ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र की सरकार दिल्ली से बैठकर छत्तीसगढ़ चला रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार प्राकृतिक संसाधनों को चंद लोगों के हाथों सौंप रही है। पायलट ने कहा कि कांग्रेस उद्योगों और निवेश की पक्षधर है, लेकिन इसमें पारदर्शिता और स्थानीय लोगों की भागीदारी जरूरी है।

उन्होंने कहा, “भाजपा अब हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है, इसलिए वह समाज में ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है। लेकिन जनता अब सब जानती है और इसका जवाब देगी।”

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close