बिज़नेस
GOLD RATE TODAY : सोने चांदी के भाव में उतार चढ़ाव जारी, जानें आज के ताजा रेट

29 मई 2025 यानी गुरूवार को भारत में सोने की कीमत में गिरावट आ गई है। क्योंकि निवेशकों का रुझान जोखिम भरे एसेट्स की ओर बढ़ गया। 22 कैरेट सोने की कीमत 89,350 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 97,480 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. वहीं चांदी की कीमत में बदलाव नहीं हुआ और ये 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है.
कैसे तय होती हैं सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।
Advertisement




