[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्स

“ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर बस्तर और गीदम में निकाली गई तिरंगा यात्रा, देशभक्ति में डूबा माहौल

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ में “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता का जश्न देशभक्ति के रंग में डूबकर मनाया गया। बस्तर जिले के जगदलपुर और दंतेवाड़ा जिले के गीदम में भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली गईं, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे आयोजन के दौरान “भारत माता की जय” और देशभक्ति गीतों से वातावरण गूंज उठा।

जगदलपुर में सिरहासार भवन से शुरू हुई यात्रा

जगदलपुर में सिरहासार भवन के पास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कलेक्टर हरीश एस., महापौर संजय पांडेय, BJP युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, शहर के व्यापारी, सामाजिक संस्थाएं, बच्चे और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा सिरहासार चौक से शुरू होकर गोलबाजार और शहर की अन्य प्रमुख सड़कों से होती हुई गुजरी। यात्रा में जहां-जहां तिरंगा पहुंचा, वहां स्थानीय लोग भी स्वत: ही शामिल होते चले गए।

 

गीदम में मंत्री ओपी चौधरी ने संभाला नेतृत्व

वहीं, दंतेवाड़ा जिले के गीदम शहर में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें राज्य मंत्री ओपी चौधरी, कलेक्टर कुणाल दुदावत, MLA चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी और नगर पंचायत अध्यक्ष रजनीश सुराना समेत बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पुराने बस स्टैंड से हुई और यात्रा हारम पारा होते हुए फिर बस स्टैंड की ओर लौटी।

 

लोगों में दिखा जबरदस्त उत्साह

दोनों ही शहरों में देशभक्ति का माहौल चरम पर रहा। यात्रा के दौरान लोग झंडा लहराते, गीत गाते, और “वंदे मातरम्” के नारों के साथ आगे बढ़ते रहे। यह आयोजन न सिर्फ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का प्रतीक बना, बल्कि एकजुटता और राष्ट्रप्रेम का भी संदेश लेकर आया।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close