बीजेपी सरकार के निगम मंडल की नियुक्ति पर बवाल,BJP नेता ठुकरा रहे पद…..

प्रविंस मनहर/रायपुर – कल देर रात बीजेपी सरकार ने अपने खली निगम, मंडल, बोर्ड और आयोग में अध्यक्ष पदों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश में बीजेपी को सरकार बनने के करीब 15 महीने हो चुके है। इतने दिनों बाद जारी इस सूची में 4 महिलाएं और 32 पुरुष को शामिल हैं। इस लिस्ट आने के बाद बहुत लोगो में उत्साह दिख रहा हैं तो बहुत लोग नाराज हैं। बीजेपी के कुछ नेताओ को मन के अनुरूप पद नहीं मिला जिससे वे नाराज दिख रहे हैं।

बीजेपी के सक्रीय नेताओ में एक नाम जरूर आता हैं गौरीशंकर श्रीवास जिसे इस लिस्ट में शामिल किया गया हैं उनको केश शिल्पी बोर्ड के उपाध्यक्ष बनाया गया हैं। इस पर गौरीशंकर श्रीवास का नारजगीय देखने को मिला उन्होंने अपने शोसल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पार्टी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है कि जिसे उठाने में मेरे कंधे असमर्थ हैं इसलिए पद स्वीकार नहीं,संगठन के कार्यकर्ता के रूप में ही मैं ठीक हूं।






