
प्रविंस मनहर/रायपुर – पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रहा हैं। कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कोर्ट से सीडी कांड से राहत मिली थी।जैसे ही भूपेश बघेल को राहत मिली वैसे ही दूसरी मुश्किल सामने आ गई। कुछ दिन पहले ईडी ने भूपेश बघेल के घर दस्तक दी और यह कार्यवाही प्रदेश में चर्चाओं पर रहा। जैसे ही यह मामला थोड़ा ठंडा होते नजर आया वैसे ही सीबीआई की कार्यवही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऊपर शुरू हो गई।
बता दे की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानि सीबीआई ने बहुचर्चित एप महादेव बेटिंग एप मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आरोपी बनाया है। इस मामले में भूपेश बघेल के ऊपर एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें भूपेश बघेल छठवें आरोपी के रूप में चिन्हांकित किया हैं। सीबीआई ने कुल 21 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिनमें महादेव एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल भी शामिल हैं।





