Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़धर्मधर्मब्यूरोक्रेट्सयुथ अड्डारायपुरसम्पादकीय

चैत्र नवरात्रि का आज पहला दिन मंदिरो में उमड़े भक्त माता के किस स्वरूप की होती है आज के दिन पूजा जानिए

रायपुर:- चैत्र नवरात्रि इस वर्ष 30 मार्च से 6 अप्रैल तक मनाई जाएगी जिसमें माँ शक्ति के नव स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है। और आज चैत्र नवरात्रि का पहला दिन है। जिसमें माँ दुर्गा के प्रथम स्वरूप माँ शैलपुत्री के रूप में पूजा जाता है बात करे अगर मां शैलपुत्री के स्वरूप की तो माता का स्वरूप अत्यंत सुन्दर और दिव्य है। मां शैलपुत्री अक्सर लाल रंग की साड़ी में सजी होती हैं, जो उनकी शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक है। उनके एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे हाथ में कमल का फूल होता है, जो शक्ति और समृद्धि का प्रतीक है। मां शैलपुत्री की सवारी बैल है, जो धर्म, शक्ति और समर्पण का प्रतीक है।

नौं दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दौरान घरों में मां की पूजा अर्चना, कलश स्थापना और व्रत का पालन किया जाता है। नवरात्रि के प्रथम दिन घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 06:13 बजे से 10:22 बजे तक रहेगा। इसके अलावा घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त दिन के 12:01 बजे से 12:50 बजे तक रहेगा

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close