छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़
नक्सलवाद के अंत की उलटी गिनती शुरू, डेडलाइन को 4 दिन शेष, देश से होगा नक्सलवाद का खात्मा
रायपुर। Chhattisgarh Naxalism: देश से नक्सलवाद के खात्मे को लेकर केंद्रीय ग़ृहमंत्री अमित शाह ने जो 31 मार्च 2026 डेडलाइन बताई थी उसे पूरा होने में अब कुछ ही दिन शेष है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के बीच नक्सल उन्मूलन का काउंटडाउन तेज होता नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि अब केवल 4 दिन शेष हैं, जिसके बाद देश से नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।
Read More: आज गृह जिला जशपुर जिले के दौरे पर जाएंगे सीएम साय, स्थानीय लोगों से करेंगे भेंट मुलाकात
केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय ग़ृहमंत्री अमित शाह ने एक बार फिर नक्सल उन्मूलन के लक्ष्य को दोहराया है। उन्होंने सुरक्षा बलों की कार्रवाई, विकास कार्यों और पुनर्वास नीति को इस अभियान की बड़ी ताकत बताया। हाल के दिनों में कई बड़े कैडर के नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। साथ ही बड़ी संख्या में नक्सली मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति तेजी से बदल रही है।
Read More: GST RAID : अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स के कारोबारियों पर छापा, करोड़ों की गड़बड़ी की आशंका
Chhattisgarh Naxalism: वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि छत्तीसगढ़ समेत अन्य प्रभावित राज्यों में सुरक्षा अभियानों के साथ-साथ विकास कार्यों के बढ़ने से नक्सलवाद कमजोर हुआ है। जिसके परिणामस्वरूप कई बड़े नक्सलियों ने हथियार समेत आत्मसमर्पण किया है। इन आत्मसमर्पणों के पीछे सुरक्षा बलों की बदली हुई रणनीति और तकनीकी श्रेष्ठता है। वहीं बीते दिनों पापाराव जैसे बड़े नक्सली के आत्मसमर्पण को देखते हुए कहा जा रहा है की जल्द ही संपूर्ण देश से नक्सलवाद खत्म हो जाएगा।
Advertisement




