Breaking news
Advertisement
खेलदेशदेश-विदेश

गुकेश डी ने वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप की दुनिया में रचा इतिहास, 18 साल की उम्र में बन गए शतरंज के बादशाह …

भारत के गुकेश डी ने वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप की दुनिया में इतिहास रच दिया है, इस युवा ने वो कर दिखाया है जो पहले कोई भी नहीं कर सका. सिर्फ 18 साल की उम्र में ही गुकेश डी ने चीन के डिंग लिरेन को हराकर खेलों के करीब 138 साल के इतिहास में सबसे युवा विश्व चेस चैंपियन बनने की उपलब्धि हासिल की है, जिसके बाद पूरा देश गुकेश डी पर गर्व महसूस कर रहा है, वही अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक ने उन्हें बधाई दी है।

राष्ट्रपति ने कहा- की विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने पर गुकेश को हार्दिक बधाई। उन्होंने भारत को बहुत गौरवान्वित किया है। उनकी जीत शतरंज की महाशक्ति के रूप में भारत की साख को दर्शाती है। गुकेश ने बहुत बढ़िया काम किया है। हर भारतीय की ओर से मैं कामना करती हूं कि आप भविष्य में भी इसी तरह सफल होते रहें।


वही पीएम मोदी ने भी गुकेश को बधाई दी और उनकी तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा- ऐतिहासिक और अनुकरणीय! डी गुकेश को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई। यह उनकी अद्वितीय प्रतिभा, कड़ी मेहनत और अटूट दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उनकी जीत ने न केवल शतरंज के इतिहास में उनका नाम दर्ज किया है, बल्कि लाखों युवा दिमागों को बड़े सपने देखने और उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।

वही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी गुकेश की जीत पर हर्ष जताया। उन्होंने कहा- गुकेश आपने पूरे भारत को गौरवान्वित किया है। मात्र 18 वर्ष की उम्र में, सबसे कम उम्र का विश्व शतरंज चैंपियन बनना एक अभूतपूर्व उपलब्धि है। आपका जुनून और कड़ी मेहनत हमें याद दिलाती है कि दृढ़ संकल्प के साथ कुछ भी संभव है। बधाई हो, चैंपियन।

इसी के साथ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तरफ से भी नए विश्व विजेता को बधाई दी गई। बोर्ड ने लिखा- गुकेश डोमराजू को सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन बनने पर बधाई। उन्होंने 2024 विश्व शतरंज चैंपियनशिप में मौजूदा चैंपियन डिंग लिरेन को हराकर इतिहास में सबसे युवा विश्व चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
यही नहीं आज संसद में भी विश्व विजेता के नाम का उल्लेख हुआ, खुद उपराष्ट्रपति धनकड़ ने गुकेश डी की तारीफ करते हुए उन्हें बधाई दी

साय सरकार की रिपोर्ट कार्ड पर क्या कहता है पब्लिक का रिपोर्ट कार्ड ?

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close