Breaking news
Advertisement
देशपॉलिटिक्स

पहली बार संसद भवन पहुंची प्रियंका गांधी, हाथ ने संविधान पकड़कर ली सांसद पद की शपथ…

संसद में शीतकालीन सत्र चल रहा है जिसका आज यानि गुरुवार को तीसरा दिन है। जहाँ वायनाड से जीतकर पहली बार प्रियंका गांधी संसद पहुंचीं। संसद भवन पहुंचने पर प्रियंका गांधी ने कहा कि वह बेहद खुश हैं। प्रियंका मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के साथ संसद भवन पहुंची थीं। यहाँ उन्होंने लोकसभा में सांसद पद की शपथ ली। इस दौरान उन्होंने अपने भाई राहुल गांधी की तरह ही हाथ में संविधान की कॉपी ली। इस तरह आज से गांधी परिवार की तीन लोग संसद में दिखने लगेंगे।
प्रियंका वायनाड सीट से चार लाख से ज्यादा मतों से उपचुनाव जीती हैं। प्रियंका के साथ नांदेड़ से उपचुनाव जीतने वाले रविंद्र चव्हाण ने भी शपथ ली।
लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही अडाणी मुद्दे पर हंगामा होने लगा। राज्यसभा में भी हंगामा हुआ। इसके बाद दोनों सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
राहुल ने बुधवार को संसद के बाहर कहा था कि अडाणी पर अमेरिका में 2 हजार करोड़ की रिश्वत देने का आरोप है। उन्हें जेल में होना चाहिए। मोदी सरकार उन्हें बचा रही है।
गौरतलब है की संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान कुल 16 विधेयक पेश किए जाने हैं। इनमें से 11 विधेयक चर्चा के लिए रखे जाएंगे। जबकि 5 कानून बनने के लिए मंजूरी के लिए रखे जाएंगे। वन नेशन वन इलेक्शन के लिए प्रस्तावित विधेयकों का सेट अभी सूची का हिस्सा नहीं है, हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सरकार इसे सत्र में ला सकती है।

पेंड्रा में रेल हादसा, पटरी से उतरे 22 डिब्बे, 6 ट्रेनें रद्द, 9 डायवर्ट

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close