Breaking news
Advertisement
कोलकाता

कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप हत्या के मामले में आरोपी संजय रॉय का CBI की मौजूदगी में पॉलीग्राफ टेस्ट शुरू,

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या करने के वालेआरोपी संजय रॉय का आज जेल में ही पॉलीग्राफ टेस्ट शुरू हो गया है. दरअसल इस मामले में सात लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट होना है जिसमें से शनिवार को डॉ. संदीप घोष सहित चार लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट हो पाया था. लेकिन कुछु टेक्नीकल खराबी के कारन संजन रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट नहीं हो पाया था, इसीलिए सीबीआई की एक टीम उस प्रेसीडेंसी जेल में विशेषज्ञों के साथ पहुंची है जहां संजय रॉय बंद है. दिल्ली के केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) से ‘पॉलीग्राफ’ विशेषज्ञों का एक दल कोलकाता पहुंचा है. जहाँ ‘पॉलीग्राफ टेस्ट’ होगा,

बता दे की टेस्ट के दौरान व्यक्ति द्वारा प्रश्‍नों के उत्तर दिए जाते समय एक मशीन की मदद से उसकी शारीरिक प्रतिक्रियाओं को मापा जाता है और यह पता लगाया जाता है कि वह सच बोल रहा है या झूठ.
वही जाँच से पहले ही लेडी डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या करने के आरोपी संजय रॉय ने यू टर्न ले लिया है. उसकी वकील कबीता सरकार ने कहा कि वो चाहता है कि उसका पॉलीग्राफ टेस्ट किया जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके. उसका कहना है कि वो पूरी तरह से निर्दोष है. वो इस मामले की जांच कर रही सीबीआई को हर तरह से सहयोग देने के लिए तैयार है, ताकि असली अपराधी पकड़ा जा सके.

केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के चाणक्य अमित शाह को छत्तीसगढ़ में 3 दिन क्यों बिताना पड़ा ?

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close