Breaking news
Advertisement
कोलकाता

कोलकाता के सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी, रेप कर हत्या को दिया अंजाम…

कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल की ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना को अंजाम देने वाले दरिंदे का नाम संजय है, जिसे14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा दिया गया है। और उसे सियालदह कोर्ट में पेश किया गया। 23 अगस्त को कस्टडी खत्म होगी। बता दे की 9 अगस्त को सरकारी अस्पताल में ट्रेनी महिला चिकित्सक का शव मिला था. जिसके बाद उसका पोस्टमार्टम किया गया, चार पन्नों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, महिला के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे. रिपोर्ट में कहा गया है, ‘उसकी दोनों आंखों और मुंह से खून बह रहा था, चेहरे और नाखून पर चोट के निशान थे. पीड़िता के गुप्तांग से भी खून बह रहा था. उसके पेट, बाएं पैर, गर्दन, दाएं हाथ और होंठों पर भी चोट के निशान थे.
पुलिस ने संजय को 9 अगस्त को गिरफ्तार किया था। सामने आया है कि वो अस्पताल का कर्मचारी नहीं है, बाहरी व्यक्ति है। लेकिन उसकी अस्पताल के अलग-अलग विभागों में काफी पहुंच है। पुलिस के मुताबिक, संजय की हरकतें संदिग्ध हैं। वह सीधे तौर पर घटना में है। साथ ही पुलिस घटना की रात ट्रेनी डॉक्टर के साथ हॉस्पिटल में मौजूद 5 लोगों से पूछताछ कर रही है।
एडिशनल पुलिस कमिश्नर मुरली धर ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) के सेक्शन 103 (1) हत्या और सेक्शन 64 (बलात्कार) के तहत केस दर्ज किया है। यह रेप और हत्या का मामला है। जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई है।

आदिवासी को वनवासी मानती है BJP- भूपेश बघेल

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close