Breaking news
Advertisement
big breakingपॉलिटिक्सबड़ी खबर

NSUI नेताओं के खिलाफ एफआईआर, स्कूल में घुसकर शिक्षकों व स्टाफ से गुंडागर्दी का आरोप, जाने पूरा मामला…

रायपुर। राजधानी के कृष्णा किड्स एकेडमी के अंदर घुसकर संस्था के खिलाफ नारेबाजी और स्टाफ के साथ गाली गलौज करने के मामले में पुलिस ने एनएसयूआई के तीन कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। राजेन्द्र नगर पुलिस ने कृष्णा किड्स एकेडमी के प्रशासक संजय त्रिपाठी की शिकायत पर विकास तिवारी, कृणाल दुबे, हेमंत पाल व अन्य कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया है।

वही इस सम्बन्ध में NSUI ने कहा है कि राजधानी रायपुर में लगातार फर्जी तरीके से गैर मान्यता स्कूलों का संचालन किया जा रहा है । जिसके खिलाफ एनएसयूआई ने पिछले दिनों DEO को ज्ञापन और कई आंदोलन किया जिसमे चैतन्या टेक्नो स्कूल , केपीएस किड्स आदि स्कूल शामिल है। अब एनएसयूआई कार्यकर्ता पर कृष्णा किड्स एकेडमी संस्था के द्वारा न्यू राजेंद्र नगर थाना पर एफआईआर दर्ज हुआ है। कृष्णा किड्स एकेडमी का आरोप है जबरदस्ती प्रवेश कर शिक्षा विभाग एवं संस्था के खिलाफ नारे बाजी कर नुकसान पहुंचाना है।

थाना प्रभारी ने 3 अलग अलग धारा पर एफआईआर दर्ज किया है जिसमे एनएसयूआई के प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल, प्रदेश सचिव कुणाल दुबे , विकास तिवारी अन्य एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुआ है ।

प्रभारी महामंत्री NSUI हेमंत पाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा केपीएस स्कूल प्रबंधन हमको डराने की कोशिश कर रही है । एनएसयूआई न्यू राजेंद्र नगर थाना प्रभारी,मीडिया के समक्ष गुरुवार 6 जून को न्यू राजेंद्र नगर केपीएस किड्स स्कूल पहुंची थी जिसके बाद भी वहीं थाना प्रभारी द्वारा FIR लिखा गया है हेमंत आरोप है कि किस आधार पे थाना प्रभारी एफआईआर कर रही है ।

बीजेपी सरकार ऐसे स्कूलों को संरक्षण देने की काम कर रही है शिक्षा मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को डराने की काम कर रहे हम गरीब छात्र छात्राओं के लिए लड़ रहे है से के लिए लड़ रहे है छात्रों की हर एक लड़ाई लड़ेगी एनएसयूआई
चाहे जाना पड़े जेल या खाना पड़े लाठी। केपीएस स्कूल के अनेक ब्रांच खोल फर्जी तरीके से गैर मान्यता स्कूल चला रहे है जिसका विरोध एनएसयूआई डीईओ से किया था । उन पर कोई कारवाई नही अब फर्जी तरीके से स्कूल प्रबंधन द्वारा एफआईआर किया जा रहा है।

नीचे पढें एफआईआर में क्या कुछ लिखा है-

”मैं थाना न्यू राजेन्द्र नगर उपनिरीक्षक के पद पर पदस्य हूं। कि आज दिनांक 08/06/2024 को प्रार्थी संजय त्रिपाठी थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया आवेदन का अवलोकन करने पर पाया कि एनएसयूआई कार्यकर्ता लोगो के द्वारा संस्था कृष्णा किड्स एकेडमी के अंदर जबरदस्ती प्रवेश कर शिक्षा विभाग एवं संस्था के खिलाफ नारे बाजी कर वहां के स्टाफ के गाली गलौज करना जो प्रथम दृष्टया अपराध धारा 452, 294, 34 भादवि का पाये जाने से हालत से थाना प्रभारी महोदय को अवगत कराकर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थी लिखित आवेदन पत्र नकल फैल है प्रति,थाना प्रभारी महोदय, थाना न्यू राजेन्द नगर जिला रायपुर छ०πο विषय- स्कूल में बलात प्रवेश कर गुंडागर्दी करने के संबध में। महोदय, निवेदन है कि मैं सजय त्रिपाठी पिता स्व० अरुणेश त्रिपाठी उम्र 36 साल निवासी सेजबहार हाऊंसिग बोर्ड कालोनी थाना मुजगहन जिला रायपुर में रहता हूं। जो कि में कृष्णा किड्स एकेडमी न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर में प्रशासक के पद पर पदस्थ होकर कार्यरत हूं कि दिनांक 06/06/2024 को संस्था में कार्यरत प्रधान पाठक जया बाकडू, प्यून मोगरा, तुलसी, क्षमा, ओम बाई धुव उपस्थित थे जो अपने अपने कार्य कर रहे थे। मैं संस्था के काम से बाहर गया हुआ था कि दोपहर करीबन 12:50 बजे प्रधान पाठन जया बाकडू ने पोन से जानकारी दी कि एनएसयूआई कार्यकर्ता लोग स्कूल परिसर के अंदर घूसकर नारे बाजी कर रहे है तब मैं अपने संस्था स्कूल में आकर देखा तो एनएसयूआई कार्यकर्ता विकास तिवारी, कुणाल दुबे, हेमंत पाल एवं अन्य कार्यकर्ता लोग स्कूल अंदर घूसकर शिक्षा विभाग एवं संस्था के खिलाफ नारे बाजी कर रहे थे जिसे में मना किया तो वे लोग मुझे अपशब्द बोलकर गाली गलौच करने लगे तथा उपस्थित महिला स्टाफ के साथ भी गाली गलौच करने लगे। गाली गलौच करने से हमे बहुत बुरा लगा। संस्था प्रमुख आशुतोष त्रिपाठी को उक्त घटना के बारे में अवगत कराया हूं। अतः हमारे स्कूलो में कार्यरत स्टाफ एवं अध्यनरत विद्यार्थियो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महोदय से निवेदन है कि ऐसे सभी असामाजिक तत्यो के खिलाफ विधि सम्मत कार्यवाही की जाए।”

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close