[t4b-ticker]
Advertisement
चुनावछत्तीसगढ़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबर

Big News : BJP प्रदेश चुनाव समिति की बड़ी बैठक, राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चा, बैठक में सीएम साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित तमाम नेता रहे मौजूद…


रायपुर :
शनिवार को देर रात हुए भाजपा छत्तीसगढ़ की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में आगामी राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha elections) के रिक्त सीट के सन्दर्भ में रणनीतिक रूप से चर्चा की गई.

इस बैठक में राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय, लता उसेंडी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, ओ.पी. चौधरी, केदार कश्यप, विधायक धरमलाल कौशिक, शालिनी राजपूत मौजूद रहीं.

बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा 15 राज्यों की 56 सीटों पर चुनाव तारीखों कई घोषणा कर दी है. जिसके लिए 27 फरवरी को मतदान होना है. इसमें छत्तीसगढ़ की एक सीट पर चुनाव होना है.

साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से चर्चा और सांगठनिक कार्यक्रम के तहत 7 से 11 फरवरी 2024 तक गांव चलो अभियान, 1 से 22 फरवरी 2024 तक स्व-सहायता समूह संपर्क योजना और 25 फरवरी से 5 मार्च 2024 तक लाभार्थी संपर्क योजना के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई.

Ashoka Biryani के मालिक पर करोड़ो के जमीन हड़पने का आरोप, पीड़िता ने बताया दर्द #raipur #cgnews

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close