Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के सभी गांवों में बनेगा खेल मैदान, मंत्री टंकराम वर्मा ने अधिकारियों को दिए भूमि चिन्हित करने के निर्देश

रायपुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री टंकराम वर्मा ने आज न्यू सर्किट हाऊस में विभागीय अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात के दौरान प्रदेश की खेल अकादमियों को साधन सम्पन्न और खेल प्रशिक्षण ढ़ांचे को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान खेल मंत्री ने उनसे विभागीय गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव नीलम नामदेव एक्का, संचालक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा सहित खेल संचालनालय के अधिकारीगण इस मौके पर उपस्थित थे।

खेल सचिव एक्का एवं खेल संचालक सिन्हा ने प्रदेश में संचालित सभी आवासीय खेल अकादमियों एवं गैर आवासीय खेल अकादमियों, विभिन्न खेल गतिविधियों सहित युवा कल्याण गतिविधियों की जानकारी उन्हें दी। खेल मंत्री ने कहा कि वर्तमान में संचालित खेल अकादमियों को साधन संपन्न बनाने और खेल प्रशिक्षण के ढ़ांचे को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रशिक्षण गतिविधियों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने की जरुरत है। नई तकनीकों के साथ विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण पर जोर दिया जाए। उन्होंने विभागीय योजनाओं के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 में उपलब्ध बजट की जानकारी भी अधिकारियों से ली। प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए वर्तमान आवश्यकता के अनुरूप प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

खेल मंत्री ने प्रदेश के सभी जिलों में उपलब्ध खेल मैदानों और वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में बच्चों को खेलने के लिए सुव्यवस्थित खेल मैदान उपलब्ध कराने के लिए खेल मैदानों को विकसित करने की कार्यवाही की जाए। सभी जिलों के सभी गांवों में खेल मैदान हेतु उपयुक्त भूमि को चिन्हित कर खेल मैदान बनाने हेतु सुरक्षित करने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिए।

खेल मंत्री ने कहा कि राजीव युवा मितान क्लब योजना के अंतर्गत किसी भी प्रकार के राशि अंतरण और राशि के व्यय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को जारी किया जा चुका हैं, जिसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

खेल मंत्री ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों के कौशल का समुचित विकास सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने एवं विभागीय योजनाओं को सुचारू रूप से क्रियान्वित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close