Breaking news
Advertisement
अंबिकापुरछत्तीसगढ़

CG NEWS : लापता प्रेमी जोड़े की जंगल में पेड़ पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

बलरामपुर। जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में लापता प्रेमी जोड़े की फांसी पर लटकी लाश मिली है। दोनों बीते गुरुवार से लापता थे। बताया जा रहा है कि मृतका नाबालिग थी और दोनों आपस मे ममेरे भाई – बहन थे। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं।

जानकारी के अनुसार बसंतपुर थाना के ग्राम बाजरा में विशेष संरक्षित पंडो जनजाति की 14 वर्षीय स्कूली छात्रा रिश्तेदार के यहां रहकर पढ़ाई करती थी। उसी गांव में उसका मामा का भी घर था। छात्रा का अपने ममेरे भाई के साथ प्रेम संबन्ध था। बीते गुरुवार को दोनों लापता हो गए थे। घरवाले उनकी खोजबीन कर रहे थे लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा था।

सोमवार की सुबह प्रेमी का पिता लकड़ी लेने जंगल गया था। जहां उसने एक पेड़ पर रस्सी के सहारे दोनों की फांसी पर लटकी लाश देखी। जिसके बाद सूचना मिलते ही गांव वाले और पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव को नीचे उतारा गया। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close