
नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा आरोपी बनाए गए दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शुक्रवार को भी कोर्ट से राहत नहीं मिली। राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत शुक्रवार को 19 जनवरी तक बढ़ा दी। विशेष न्यायाधीश एम.के.नागपाल ने राउज एवेन्यू कोर्ट के सिसौदिया के वकील को 15 जनवरी तक सीबीआई मुख्यालय में दस्तावेजों का निरीक्षण करने का समय भी दिया।
Advertisement




