
दुर्ग। छत्तीसगढ़ में अंतिम चरण के लिए मतदान जारी है। आज विधानसभा की 70 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। पाटन के कुरूदडीह के प्राइमरी स्कूल में छत्तीसगढ़ के सीएम और दुर्ग विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार भूपेश बघेल ने भी परिवार के सदस्यों के साथ मतदान किया। मतदान के बाद भूपेश बघेल ने जीत का दावा करते हुए कहा कि अबकी बार 75 पार।
भूपेश बघेल ने कहा कि हम 75 से ज्यादा सीटें जीतने जा रहे हैं। यहां लड़ाई एकतरफा है कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। आगे सीएम बघेल ने यह भी कहा कि हमने किसानों के लिए, महिलाओं के लिए, युवाओं के लिए, मज़दूरों के लिए जो गारंटी दी है उस गारंटी का नतीजा है कि बूथों में लोग बढ़-चढ़कर आ रहे हैं।
Advertisement




