Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्स

31 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचेंगी रायपुर, ‘ईयर ऑफ पॉजिटिव चेंज’ थीम करेंगी लॉन्च

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 अगस्त को 2 दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रही हैं। इस दौरान वे राजधानी रायपुर और बिलासपुर में आयोजित अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू की यह पहली छत्तीसगढ़ यात्रा है। राष्ट्रपति का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 अगस्त की सुबह 11 बजकर 5 मिनट पर विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। इसके बाद वे रायपुर स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय ट्रस्ट शांति सरोवर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। इसके अलावा वे महंत घासीदास संग्रहालय का भी दौरा करेंगी। अगले दिन बिलासपुर में महामाया मंदिर के दर्शन करेंगी और गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
अगले दिन 1 सितंबर को राष्ट्रपति सेंट्रल यूनिवर्सिटी गुरू घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसे लेकर भी विश्वविद्यालय प्रबंधन की तरफ से तैयारी जारी है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल ने समारोह स्थल, विश्वविद्यालय परिसर में जारी निर्माण कार्य और अन्य कार्यों को ध्यान रखते हुए संयोजक, सह-संयोजकों और समन्वयकों को सभी काम जल्दी पूरा करने के निर्देश दिये। समारोह में 28 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि और 76 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। इनमें विश्वविद्यालय पदक, चांसलर पदक और गुरु घासीदास विश्वविद्यालय पदक और दानदाता पदक भी शामिल है।

31 अगस्त मिनट टू मिनट कार्यक्रम

सुबह 9.25 बजे दिल्ली से रवाना होंगी
सुबह 11.05 बजे पर रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेगी
11:05 बजे पर 11.20 बजे तक गार्ड ऑफ ऑनर
11.20 बजे पर एयरपोर्ट से शांति सरोवर, विधानसभा पहुंचेंगी
11:50 बजे पर ‘ईयर ऑफ पॉजिटिव चेंज’ थीम की लॉन्चिंग करेंगी
12.50 बजे कार्यक्रम से रवाना होंगी।
1.00 बजे राजभवन में ब्रम्हाकुमारी द्वारा आयोजित भोज में शामिल होंगी
शाम 4.00 बजे राजभवन से रवाना होकर 4ः10 बजे महंत घासीदास संग्रहालय पहुंचेगी
35 मिनट तक राजभवन में रुकने के बाद राजभवन रवाना होंगी।
शाम 5 बजे राजभवन में पौध रोपण करेंगी।
शाम 7.30 बजे राज्यपाल द्वारा आयोजित भोज में शामिल होंगी
राष्ट्रपति रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगी।

1 सितम्बर का कार्यक्रम

सुबह 8.45 बजे राजभवन से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी राष्ट्रपति
सुबह 9.05 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगी
9.15 बजे एयरपोर्ट से बिलासपुर के लिए रवाना होंगी।
सुबह 10 बजे पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी के हेलीपेड पहुंचेंगी
यहां से 10.40 बजे महामाया मंदिर में देवी दर्शन और आरती करेंगी राष्ट्रपति
11.35 बजे गुरू घासीदास विश्वविद्यालय कोनी, बिलासपुर पहुंचेगी
11.45 बजे से 12.30 बजे तक विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी
12.45 बजे पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी के हेलीपेड से रायपुर रवाना
1.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी
1.40 बजे एयरपोर्ट से राजभवन आएंगी
1.55 बजे लंच लेंगी
शाम 4.15 बजे से 4.45 बजे तक वे यहां छत्तीसगढ़ की विशेष संरक्षित जनजाति के लोगों से मुलाकात करेंगी।
शाम 5.45 बजे राजभवन से रवाना होकर 5.45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
शाम 5.15 बजे रायपुर से रवाना होंगी

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close