
कांकेर। नक्सलियों ने अपने साथियों को न्यायालय में पेश करने को लेकर पर्चा जारी किया है। उत्तर बस्तर सब जोनल कमेटी के प्रवक्ता मंगली द्वारा जारी पर्चे में लिखा है कि कॉमरेड बलदेव एवं उसकी पत्नी को जबलपुर मध्यप्रदेश में एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। उन्हें जल्द से जल्द कोर्ट में पेश किया जाना चाहिए।
जारी पर्चे में लिखा गया है कि कॉमरेड बलदेव और कॉमरेड रैमती दोनों इलाज करवाने गए थे। दोनों को मध्यप्रदेश के जबलपुर से एटीएस पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्हें तुरंत कोर्ट में पेश किया जाए। दोनों की उचित इलाज कराने की सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
पर्चे में आगे लिखा है कि उनके साथ शारीरिक और मानसिक यातनाओं से पीड़ित नही करनी चाहिए। दोनों पिछले तीन दिनों से पुलिस की कस्टडी में है इसलिये जल्द से जल्द कोर्ट में पेश किया जाना चाहिए।
Advertisement




