
रायपुर। नवा रायपुर में कार, दो बाइकों और वाहन और सवारी ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। सबसे पहले तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को टक्कर मारी इसके बाद दूसरे साइड में जाकर ऑटो से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसा अभनपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक नवा रायपुर के बेंदरी गांव के पास मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे तेज रफ्तार कार रायपुर से नवा रायपुर की ओर से जा रही थी। जिसने दो बाइकों को पीछे से टक्कर मार दी। जिसके बाद तेज रफ्तार बाइक चालक सवारी ऑटो से जा टकराया। जिससे भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसके बाद सभी घायलों को पुलिस ने अभनपुर के स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया। बाइक चालक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक युवक का नाम पवन सिंह बताया जा रहा है, जो कोटा रायपुर का निवासी है। वहीं युवती का इलाज जारी है। युवती शास्त्री मार्केट थाना गोल बाजार निवासी बताई जा रही है। इसके साथ आटो में सवार तीन लोगों का इलाज भी जारी है, जिनकी स्थिति समान्य बताई जा रही है। आरोपति कार चालक तेज कुमार दीवान आमापारा धमतरी को गिरफ्तार किया गया है।




