बिज़नेस
Twitter के पूर्व सीईओ ने Instagram को किया अलविदा, एलन मस्क ने किया रिप्लाई

X (पूर्व में ट्विटर) के पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी ने इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है। जैक डॉर्सी इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाने वाले पहले 10 यूजर्स में से एक थे। 12 साल बाद जैक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट किया है। इसकी जानकारी उन्होंने एक्स के एक पोस्ट के जरिए दी है।
जैक डॉर्सी ने अपने पोस्ट में कहा है, ’12 साल बाद मैंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया। मेरा मानना है कि यह पहले 10 खातों में से एक था और पहले एंजल निवेशकों में से एक था।’ जैक डॉर्सी के पोस्ट पर एक्स के मालिक एलन मस्क ने रिप्लाई करते हुए फायर वाली इमोजी पोस्ट की है। जैक ने अपने इसी पोस्ट के एक रिप्लाई में कहा कि वे फेसबुक और व्हाट्सएप भी इस्तेमाल नहीं करते हैं।
Advertisement




